सादगी, स्वावलम्बन,आत्मविश्वास और रोजगार पर आधारित नए समाज की रचना के लिए प्रतिबद्ध

 एवं 

बहुराष्ट्रीय उपनिवेशवाद से देश को मुक्त कराने के लिए संघर्षरत

आज़ादी बचाओ आन्दोलन

नया मुक्ति संग्राम

आजादी बचाओ आंदोलन की नींव

आजादी बचाओ आंदोलन की नींव 5 जून 1989 को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी भवन में बुद्धिजीवियों, समाज कर्मियों और युवाओं द्वारा “संपूर्ण क्रांति दिवस” के उपलक्ष में आयोजित एक बैठक में पड़ी थी और “लोक स्वराज अभियान” नाम से 2 वर्ष आंदोलन चलता रहा और इसके मासिक पत्र “नई आजादी उद्घोष” का प्रकाशन भी आरंभ हो गया. इसका पहला सम्मेलन सेवाग्राम वर्धा में 7- 8 जनवरी 1991 को हुआ. जिसमें देश के बुद्धिजीवियों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों, समाजकर्मियों, गांधीवादी और समाजवादी चिंतकों ने भाग लिया. उस सम्मेलन में संगठन का नाम “आजादी बचाओ आंदोलन” तय हुआ और आंदोलन की दिशा तय करने के लिए एक सामूहिक घोषणा हुई जो सेवाग्राम घोषणा के नाम से प्रसिद्ध हुई.

JUNE 1974संपूर्ण क्रांति आंदोलन
DEC 1984“भोपाल गैस त्रासदी”
JUNE 1989-JAN 1991“लोक स्वराज अभियान” -“आजादी बचाओ आंदोलन”
1991-93विदेशी समझौतो को सीधी टककर

1992 (लाल किले पर एक और विशाल रैली)


23 मार्च 1992 को आंदोलन ने दिल्ली के बोर्डर पर भूमंडलीकरण व उदारीकरण की नीतियों के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया; 3 मार्च 1994 को अन्य जमीनी संगठनों के साथ मिलकर डंकल समझौते के विरुद्ध दिल्ली के लाल किले पर एक और विशाल रैली की। 14 दिसंबर 1993 को आंदोलन ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बड़ी सभा की जिसमें राज्यसभा के विरोधी दलों के सांसदों और समाजकर्मियों ने ऐलान किया कि राज्यसभा में सभी पेटेंट कानून का संशोधन पारित होने नहीं देंगे। यह बिल चार साल तक रुका रहा। सरकार ने इस बिल को पारित करा लिया है पर आंदोलन ने अन्य संगठनों के साथ इसके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

1996-1999 (अश्लील पोस्टर चिपकाने के खिलाफ आंदोलन)


कानूनी लड़ाई के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने 7 जुलाई 1999 को आदेश जारी किया कि दिल्ली में कोई अश्लील पोस्टर चिपकाने नहीं दिया जाएगा।

दूरदर्शन के खिलाफ आजादी बचाओ आंदोलन की याचिका पर 3 जुलाई 1996 को दिल्ली के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट श्री प्रेम कुमार ने आदेश जारी किया कि दूरदर्शन पर एडल्ट फिल्में तथा अश्लील कार्यक्रम बंद किए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भारत सरकार ने आंदोलन के इस प्रयास को निष्फल कर दिया।

अमेरिकी नमक कंपनी करगिल को खदेड़ा


30 अप्रैल से 15 मई 1993 को आजादी बचाओ आंदोलन ने गांधीवादी और समाजवादी संगठनों के साथ मिलकर अमेरिकी कंपनी कारगिल के खिलाफ संघर्ष छेड़ा और जनदबाव के बल पर उसे कांडला (गुजरात) बंदरगाह से खदेड़ दिया।

राजस्थान के अलवर जिले में चौबीस देसी-विदेशी शराबखानों का लाइसेंस रद्द कराया। शंकरगढ़ इलाहाबाद में विदेशी पेट्रोल कंपनी शेल  को नहीं लगने दिया।

अश्लीलता के खिलाफ अभियान


अश्लीलता के खिलाफ अभियान चलाया, दो अश्लील पत्रिकाएं फन और फैंटेसी बंद कराई गई और कानूनी कार्रवाई की गई, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सांस्कृतिक हमले के खिलाफ आंदोलन दिल्ली के विद्यालयों में काम कर रहा है। 09 AUG 1994 को एक विशाल रैली में दिल्ली के पंद्रह विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए और उन्होंने टेलीविजन पर अश्लील और बेहूदे कार्यक्रम का विरोध किया। इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी ब्रिटानिया कंपनियों की इलाहबाद शहर में नाकेबंदी की गई. मॉरिशस संधि के नाम पर विदेशी कंपनियों के खिलाफ धोखा धड़ी के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से 30 मई 2002 को मुकदमा जीता

बहुराष्ट्रीय कंपनियों की चोरी और धोखाधड़ी के खिलाफ उच्च और उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं


बहुराष्ट्रीय कंपनियों की कर चोरी और धोखाधड़ी के खिलाफ उच्च और उच्चतम न्यायालय में याचिकाएं डाली गईं और उनमें कामयाबी भी हासिल की गई। जून-जुलाई 2003 में बिहार-झारखंड के श्रावणी मेला में पेप्सी-कोक को हटाने का सफल अभियान चलाया। 08 जुलाई को विद्यार्थियों ने एक सौ पाँच किलोमीटर लंबे कावड़िया मार्ग पर मानव श्रंखला बनाई। देवघर में विद्यार्थियों ने कई बार समझाने पर कुछ दुकानदारों ने कोक-पेप्सी की बोतलें रखना बंद नहीं किया तो कम से कम एक हजार बोतलें 25 जुलाई 2003 को तोड़ डाली।

मॉरीशस कर मुक्ति संधि के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ के विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की


भारत, मॉरीशस कर मुक्ति संधि के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अपने को मॉरीशस की कंपनी घोषित कर हज़ारों करोड़ रुपये की कर चोरी कर रही थीं। आयकर विभाग द्वारा कुछ कंपनियों पर कर लगाने का इन्होंने विरोध किया और वित्त मंत्रालय से ये आदेश रद्द करा लिया। आजादी बचाओ आंदोलन ने इसके विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। पूर्व मुख्य कर आयुक्त श्री शिवकांत झा ने भी याचिका दायर की और हाईकोर्ट ने आंदोलन की बात को जायज ठहराते हुए कंपनियों पर कर लगाने का आदेश पारित किया। मामला सर्वोच्च न्यायालय में गया, जहाँ सर्वोच्च न्यायालय ने यह कहकर कि यदि कंपनियों पर टैक्स लगाया गया तो विदेशी कंपनियों के आने में रुकावट आएगी।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ त्रिकोणीय मानव श्रृंखला

वर्ष 2001, 300 कि.मी. लंबी

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ त्रिकोणीय मानव श्रृंखला

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ वृताकार मानव श्रृंखला

वर्ष 2003, 1000 कि.मी. लंबी

हमारे आदर्श

Scroll to Top